अखंड भारत का मतलब क्या है? | इतिहास | नक्शा | अखंड भारत में कितने देश थे?

अखंड भारत का मतलब क्या है? | इतिहास | नक्शा | अखंड भारत में कितने देश थे?


हैल्लो दोस्तों ! आज के इस ब्लॉग में मैं आपको "अखंड भारत" यानिकि "Undivided India" के बारे में कई चीज़ें बताऊंगा जैसे की अखंड भारत का मतलब क्या है? अखंड भारत का इतिहास, अखंड भारत का नक्शा कैसा दिखता था? उसमे कितने देश शामिल थे? और क्या होता अगर अखंड भारत आज भी एक होता?

स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था "जो अपना इतिहास नहीं जानते, वे अपना अस्तित्व खो देते हैं" "Those who do not know their history, they lose their existence." और यही हम भारतीय लोगों की सबसे बड़ी समस्या है, की हमें अपने भारत देश के इतिहास से ज़्यादा दूसरे देशों में क्या चल रहा है उसकी ज़्यादा चिंता होती है| ताकि उसका भाषण करके हम खुदको अपने ही लोगों के सामने सर्वश्रेष्ठ घोसित कर सकें|

अखंड भारत का मतलब क्या है और इसमें कितने देश शामिल थे?


अखंड भारत (Undivided India) भारत के पुराने समय के स्वरुप को कहा जाता है जिसमे अफ़ग़ानिस्तान, तिब्बत, नेपाल, पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, बर्मा, कम्बोडिआ, इंडोनेशिया, वेतनाम, मलेशिया, जावा, सुमात्रा, मालदीव्स और अन्य भी कई छोटे बड़े छेत्र हुआ करते थे| अखंड भारत का शाब्दिक अर्थ "अविभाजित भारत" यानिकि "Undivided India" है| 

अखंड भारत का नक्शा



अखंड भारत का इतिहास 


आज से करीब 1200-1300 साल पहले भारतवर्ष यानिकि भारत देश नहीं बल्कि भारतीय जनपथ की सीमा में अफ़ग़ानिस्तान, तिब्बत, नेपाल, पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, बर्मा, कम्बोडिआ, इंडोनेशिया, वेतनाम, मलेशिया, जावा, सुमात्रा, मालदीव्स और अन्य भी कई छोटे बड़े छेत्र हुआ करते थे| 

हालांकि सभी छेत्र के राजा अलग-अलग हुआ करते थे लेकिन कहलाते सभी "भारतीय जनपथ" थे जहाँ पर अलग-अलग समय में अलग-अलग महान सम्राटों ने शाशन किया था| उस जनपथ में करीब 16-17 देश शामिल थे जो कि सभी भारतवर्ष कहलाते थे और इनमें अनेकों छोटे-छोटे राज्य हुआ करते थे पर इन सभी राज्यों कि संस्कृति एक ही थी|

लेकिन अखंड भारत से साल 1747 में अफ़ग़ानिस्तान अलग हुआ, साल 1768 में नेपाल अलग हुआ, साल 1907 में भूटान, साल 1947 में पाकिस्तान, साल 1948 में श्री लंका और साल 1971 में पूर्वी पाकिस्तान यानिकि बांग्लादेश अलग हुआ, इनके आलावा भारत के और भी कई छोटे-छोटे हिस्से अलग हो गए|
  
और आज के भारतवर्ष को भारतवर्ष इसलिए कहा जाता है क्योंकि अब यहाँ खंड-खंड हो गया है| आज जिसे हम भारत कहते हैं दरहसल उसका नाम "हिन्दुस्तान" है जो आप सभी लोग जानते हैं जहाँ भारतीय लोग रहते हैं| जिन्होंने मिलकर भारत को जाती, भाषा, प्रांत और धर्म के नाम पर और भी ज़्यादा खंड खंड कर दिया है|

India Map



क्या होता अगर अखंड भारत आज भी एक होता?


यदि भारत आज विभाजित नहीं हुआ होता तो जो देश अभी दुनिया के सबसे बड़े देशों में आते हैं वो भारत की तुलना में बहुत छोटे और पीछे होते। वैसे तो ये महज़ एक कल्पना ही है पर फिर भी आईये जानते हैं की अगर भारत फिर से एक हो जाए तो क्या होगा?

साल 2017 में भारत की कुल जन संख्या 133 करोड़ थी, अफ़ग़ानिस्तान की 3.5 करोड़, नेपाल की 2.9 करोड़, भूटान की 8 लाख, पाकिस्तान की 19.7 करोड़, श्री लंका 2.1 करोड़ और बांग्लादेश की कुल जनसँख्या 16.4 करोड़ थी| तो अगर भारत विभाजित नहीं हुआ होता तो भारत की कुल जनसँख्या लगभग 177 करोड़ होती मतलब भारत दुनिया का सबसे ज़्यादा जनसँख्या वाला देश होता|

जिससे देश के पास जन शक्ति और श्रम शक्ति सबसे अधिक होती और तब शायद खेती, व्यापर आदि अधिक होते| भारत अधिक मात्रा में Export कर सकता था जिससे देश की GDP भी अधिक होती| पर ज़्यादा जनसँख्या होने पर एक चुनौती ये भी होती की सरकार के लिए इतनी बड़ी जनसँख्या के राशन-पानी की कमी को पूरी करना इतना आसान नहीं होता|

अगर GDP के सन्दर्भ में देखा जाए तो महाराष्ट्र 430 बिलियन GDP के साथ पहले नंबर पर होगा और वहीं अगर गरीबी की बात करें तो इसमें अफ़ग़ानिस्तान के कई राज्य होंगे| अफ़ग़ानिस्तान की एक बड़ी संख्या गरीबी रेखा से नीचे है, वहां के ज़्यादातर लोगों को ठीक से खाना-पीना भी नहीं मिलता| अफ़ग़ानिस्तान की ऐसी स्तिथि रोज़गार की कमी के कारण है|

Afghanistan

अगर भारत आज विभाजित ना हुआ होता तो छेत्र फल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य बलोचिस्तान होता जो की पाकिस्तान में है, वहीं देश के छेत्र फल की बात करें तो अखंड भारत का कुल छेत्र फल 52.17 लाख km² का होता|

और कश्मीर जो की आज़ादी की शुरुवात से ही विवादों में घिरा हुआ है, अगर आज अखंड भारत होता तो कश्मीर पहले की तरह विवाद मुक्त और वास्तव में स्वर्ग ही होता। जहाँ वर्तमान में लोग कश्मीर में जाने से पहले २ बार सोचते है वहीं अगर भारत फिर एक हो जाए तो कश्मीर में भी अन्य राज्यों की तरह ही किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा और लोग निडर होकर कश्मीर की खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकेंगे अखंड| भारत में कश्मीर एक शांत राज्य होगा|

Kashmir

अखंड भारत में सेनाओं का कम प्रयोग करना पड़ेगा साथ ही देश की ऊर्जा और समय देश के विकास में लगेंगे। उदाहरण के लिए यदि पाकिस्तान आज भारत में आ जाए तो जो सरहद पर तनावों की खबरें आती रहती है ये सब ख़तम हो जाएंगी साथ ही पाकिस्तानी आतंकी हमलों की संख्या भी बहुत कम हो जायेगी, पूरी तरह से ख़तम हो जाए ये कहना तो मुश्किल है|

आजकल भारतीय लोग जहाँ विदेशों में घूमने जाते हैं अखंड भारत में उनके पास भारत में explore करने के लिए कई जगहें होती जिससे विदेशी लोग भी भारत की तरफ आकर्षित होते इससे भारत का पैंसा तो भारत में ही रहता और साथ ही बाहर से आने वाले टूरिस्ट से देश की इनकम में बड़ा योगदान होगा|       

 अधिक जानकारी के लिए ये वाली वीडियो को देखें  

 NOTE : यह Article ऑनलाइन शोध पर आधारित है। इसका कोई राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक या कोई अन्य प्रचार नहीं है और इसे कल्पना के काम के रूप में माना जाना चाहिए| 

Conclusion


आज के इस ब्लॉग में हमने जाना की "अखंड भारत" का मतलब क्या है?, उसका इतिहास, नक्शा, उसमे कितने देश थे और क्या होता अगर अखंड भारत आज भी एक होता? 

आशा करता हूँ आपको इस ब्लॉग को पढ़के अखंड भारत के बारे में काफी कुछ जान ने को मिला होगा| 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.